पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
2
0
Read Time:5 Minute, 5 Second
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
RAJESH PASRICHA//POLICE ACTION NEWS
हरिद्वार।
सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं संभागीय परिवहन विभाग लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ ऑटो रिक्शा चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा को दरकिनार कर ओवरलोडिंग कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। एआरटीओ हरिद्वार निखिल शर्मा के नेतृत्व में ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर अब तक सैकड़ों वाहनों पर चालान एवं सीज की कार्रवाई की जा चुकी है।
इसी क्रम में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला-खड़खड़ी क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चालक ओवरलोडिंग सवारियां लेकर वाहन संचालित करता पाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस एक्शन न्यूज़ के पत्रकार द्वारा जब जनहित में वीडियो एवं फोटो लेने का प्रयास किया गया तो चालक पत्रकार से उलझने लगा। इसके बावजूद पत्रकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ओवरलोडिंग ऑटो की फोटो एवं जानकारी तत्काल हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई।
मामले का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ निखिल शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान कर दिया। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि सजग पत्रकारिता और जिम्मेदार प्रशासन मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
एआरटीओ निखिल शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों के विरुद्ध वाहन संचालित करने वाले, ओवरलोडिंग करने वाले तथा यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुछ ऑटो चालक कानून और प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने से क्यों नहीं डर रहे हैं। तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहे, ताकि यात्रियों की जान सुरक्षित रहे और कानून का भय भी बना रहे।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता और प्रशासन की तत्परता से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब हरिद्वार में कोई जगह नहीं है।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/