Sat. May 23rd, 2026
चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था के “सारथी” बने प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी, तपती गर्मी में खुद संभाल रहे मोर्चा.हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु दिन-रात सड़कों पर डटे हैं ट्रैफिक प्रभारी
0 0
Read Time:5 Minute, 47 Second

चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था के “सारथी” बने प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी, तपती गर्मी में खुद संभाल रहे मोर्चा.

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु दिन-रात सड़कों पर डटे हैं ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी.

 

हरिद्वार
हरिद्वारट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी.

राजेश पसरिचा//POLICE ACTION NEWS//HARIDWAR

हरिद्वार-
देवभूमि उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। देशभर से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने और बाबा केदार, बदरीविशाल, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन हेतु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखना उत्तराखंड पुलिस प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। विशेष रूप से हरिद्वार, जहां से अधिकांश श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन एवं स्नान कर अपनी चारधाम यात्रा की शुरुआत करते हैं, वहां यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है।
इसी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाते दिखाई दे रहे हैं हरिद्वार ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी, जो इन दिनों चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी अपनी पूरी टीम के साथ हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, प्रवेश द्वारों, चौराहों और पार्किंग स्थलों पर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु दिन-रात सड़कों पर डटे हैं ट्रैफिक प्रभारी
हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु दिन-रात सड़कों पर डटे हैं ट्रैफिक प्रभारी

तपती गर्मी और भारी वाहनों के दबाव के बावजूद ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात संचालन की कमान संभाल रहे हैं। यही कारण है कि हरिद्वार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात व्यवस्था के दौरान काफी राहत मिल रही है। उनकी कार्यशैली को देखकर आमजन और श्रद्धालु भी उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस की सराहना करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्हें इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार की यातायात व्यवस्था संभालने का अवसर मिला है, जिसे वह अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य दोनों मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम लगातार प्रयासरत है कि किसी भी श्रद्धालु को जाम अथवा अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा सीजन में यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और मंगलमय बन सके।
चारधाम यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और संदीप नेगी जैसे जिम्मेदार अधिकारियों की मेहनत यह साबित कर रही है कि उत्तराखंड पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनसुरक्षा का भी सशक्त उदाहरण है।

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *