Read Time:4 Minute, 36 Second
हरिद्वार वीकेंड पर यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने खुद सड़कों पर उतर कर संभाली कमान.
तपती गर्मी में भी मुख्य चौराहों से लेकर हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस टीम मुस्तैद.
राजेश पसरिचा//POLICE ACTION NEWS//HARIDWAR
हरिद्वार में चारधाम यात्रा में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सड़कों पर दिखाई दे रहा है। वहीं आज वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटक हरिद्वार में आते हैं। जिस पर यातायात व्यवस्था को लेकर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव स्वयं अपनी टीम के साथ तपती धूप में यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से बनाए जाने हेतु सड़क पर दिखाई दे रही हैं।
वहीं हरिद्वार पुलिस कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चारधाम यात्रा के साथ ही वीकेंड पर हरिद्वार में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
वहीं आज वीकेंड के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर हरिद्वार के मुख्य मार्गो एवं चौराहों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन की कमान संभाली गई। इसी के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव को स्वयं ग्राउंड जीरो पर देखते हुए अन्य पुलिस टीम में भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला जहां यातायात व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम तपती गर्मी में ट्रैफिक को सुचारू ढंग से संचालित करते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस की मेहनत और जिम्मेदारी को देखते हुए यात्रियों द्वारा सराहना की गई।

