Read Time:5 Minute, 4 Second
देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों पर, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, विपरीत दिशा में चल रहे वाहन दे रहे हादसों को दावत आखिर कौन जिम्मेदार?
देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों पर विशेष-
राजेश पसरिचा//POLICE ACTION NEWS//DEHRADUN
देवभूमि उत्तराखंड में पिछले काफी समय बढ़ते अपराधों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का भी ग्राफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है जहां आए दिन बड़े सड़क हादसों की खबरों को सुनकर रूह कांप जाती है। जबकि उत्तराखंड पुलिस प्रशासन परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कई तरह से अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके बावजूद उत्तराखंड की सड़कों पर रोड एक्सीडेंट की खबरें सामने आना भविष्य के लिए बड़ी चिन्ता का विषय है। हर वर्ष उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। वहीं बात करें तो जनपद ऊधम सिंह नगर, और हरिद्वार,देहरादून की जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं की खबरें सामने आती रहती हैं। कई सड़क हादसों में तो पूरे के पूरे परिवार मौत का शिकार हुए हैं।
वही बड़ा सवाल यह है कि क्या इस कदर बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर कैसे नियंत्रण किया जाएगा। वहीं जनपद हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कई वाहन चालक सेटिंग गेटिंग कर ओवर लोडिंग खनन वाहन, ओवर लोडिंग सवारी वाहन, सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए तेज रफ्तार में सड़कों पर फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटनाओं में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं चर्चा यह है कि जहां दुपहिया वाहन पर नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकती है तो फिर उत्तराखंड पुलिस प्रशासन , और परिवहन विभाग द्वारा ऐसे ओवर लोडिंग खनन वाहन व ओवर लोडिंग सवारी वाहनों को नजर अंदाज कैसे कर दिया जाता है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में निजी स्कूलों में संचालित हो रहे वाहन स्कूल के बच्चों को लेकर तेज रफ्तार में के साथ ही विपरीत दिशा में सड़कों पर दौड़ते हुए देखे जाते हैं। जिसकी शिकायतें भी प्रशासनिक अधिकारियों से की जाती हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधकों के दबाव में प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। जिससे कई बार निजी स्कूल वाहन भी हादसों का शिकार हुए हैं। वहीं मनमानी करने वाले वाहन चालक मासूम बच्चों की जान को भी जोखिम में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
जबकि कई बार एक ईमानदारी अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। लेकिन कहीं न कहीं ओवर लोडिंग खनन वाहनों से सेटिंग गेटिंग का खेल सड़क हादसों का बड़ा कारण बनता दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड सरकार को आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु कड़े प्रयास करने चाहिए।.
EDITOR

