Wed. May 27th, 2026
ऊधम सिंह नगर में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा सख्त अभियान.खटीमा कोतवाली अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी टीम को मिली बड़ी सफलता अवैध चरस के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार/
1 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

ऊधम सिंह नगर में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा सख्त अभियान.

खटीमा कोतवाली अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी टीम को मिली बड़ी सफलता अवैध चरस के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार/

 

राजेश पसरिचा//POLICE  ACTION NEWS//U.S NAGAR,UTTARAKHAND

खटीमा

टीमा कोतवाली अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी टीम को मिली बड़ी सफलता अवैध चरस के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार/
खटीमा कोतवाली अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी टीम को मिली बड़ी सफलता अवैध चरस के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार/

 

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही अवैध नशे की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं । जिसमें जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिले भर की थाना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं अभियान के तहत खटीमा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं खटीमा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज सितारगंज मेन रोड, खटीमा से 04 अभियुक्तों को 580 ग्राम अवैध चरस के साथ काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर Uk 03 B 0007 गिरफ्तार किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में लगातार अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह से अवैध नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम अमित सिंह पुत्र आनन्द सिंह उम्र 30 वर्ष, सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 32 वर्ष, सूरज सिंह पुत्र नवीन सिंह, उम्र 32 वर्ष, मनीष सिंह पुत्र श्री सुंदर सिंह उम्र 20 वर्ष बताया। वहीं चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्त गण जनपद चंपावत के बताए गए हैं।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, उप निरीक्षक, विकास कुमार चौकी प्रभारी चकरपुर कोतवाली खटीमा, उप निरीक्षक नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल रहे।

AD-

टीमा कोतवाली अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी टीम को मिली बड़ी सफलता अवैध चरस के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार/

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *