Read Time:4 Minute, 38 Second
जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का अपराध नियंत्रण पर सख्त कार्रवाई का दिखा असर/
ऐसे ईमानदार एवं जिम्मेदार पुलिस अफसर से जिले की जनता में जागी अपराध मुक्त की उम्मीद.
ऊधम सिंह नगर-
राजेश पसरिचा//POLICE ACTION NEWS
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे अब उत्तराखंड में असर देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड पुलिस में एक ईमानदार और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बिना किसी दबाव से अपने फ़र्ज़ को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर बेहतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं बात की जाए तो जनपद ऊधम सिंह नगर की जहां पिछले काफी समय से अपराधी किस्म के लोग पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थे लेकिन तेजतर्रार और अपनी ईमानदारी से सेवाएं प्रदान करने वाले आई पी एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अब अपराधियों के विरुद्ध सख्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं विगत दिनों से जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अवैध खनन का कारोबार करने वालों से अवैध वसूली करने वाले भाजपा नेता विकास सागर पर भी लगातार आरोप लग रहे थे। लेकिन कहीं न कहीं सत्ता का सहारे से कानूनी कार्यवाही से बच रहा था। लेकिन इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि कोई बड़े से बड़ा अपराधी भी क्यों न हो कानून से बच नहीं सकता आखिर वही हुआ भाजपा नेता विकास सागर अपने कुछ साथियों के साथ गदरपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर स्वामी का अपहरण कर उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर भाग निकला लेकिन गनीमत यह रही कि डंपर स्वामी किसी तरह से भाजपा नेता के चंगुल से भाग निकला। जिसके बाद गदरपुर थाना क्षेत्र में खबर तेजी से फैल गई और तमाम नेता थाने में पहुंच कर भाजपा नेता द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की मांग करते देखे गए। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए। जिसमें गदरपुर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई। आखिरकार गदरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता विकास सागर सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता विकास सागर जिसके खिलाफ रंगदारी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। आखिर अब मित्र पुलिस की तत्परता से रंगदारी में लिप्त भाजपा नेता विकास सागर पर कड़ी कार्रवाई की गई है। विकास सागर एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिले की जनता का अब पुलिस के प्रति एक भरोसे के साथ उम्मीद देखी जा सकती है कि जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी। जहां आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएगा/

