ऊधम सिंह नगर प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सोमवती अमावस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब/
दूर दूर से पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में माथा टेक की अरदास/
14/06/2026-SUNDAY,U.S NAGAR
नानकमत्ता साहिब
नानकमत्ता साहिब-
RAJESH PASRICHA//POLICE ACTION NEWS//U.S. NAGAR
14/06/2026-SUNDAY,U.S NAGAR
उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर सोमवती अमावस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली वहीं सोमवती अमावस पर प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर माथा टेक सुख समृद्धि की अरदास की/
वहीं ऐतिहासिक पीपल साहिब, निशाम साहिब पर माथा टेका ब्रह्ममुहूर्त से गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथियों द्वारा गुरु की वाणी, एवं सुन्दर शब्द कीर्तन, महान दीवान सजाए गए। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी, महान शब्द कीर्तन दीवान में गुरु के शब्द श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुरु के लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई। जिसमें दूर दूर से पहुंची संगत ने बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं माना जाता है कि अमावस के दिन कोई भी श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान करते हुए गुरु दरबार में सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर अरदास करते हैं उनकी सभी अरदास पूरी होती हैं। वहीं सोमवती अमावस का विशेष महत्व माना गया है। जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालु श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा में पहुंच कर अरदास करते हैं। वहीं अमावस के अवसर पर भव्य मेला लगाया जाता है। जिसमें तरह तरह से दुकानें लगाई जाती हैं । मेले में पहुंचे श्रद्धालु खूब खरीदारी करते हैं।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/