हरिद्वार में जहां घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें तो वहीं फास्ट फूड की दुकानों पर तीन तीन घरेलू गैस सिलेंडर से चल रहा कारोबार
किसी पर सितम तो किसी पर रहम आखिर जिला आपूर्ति विभाग कब देगा ध्यान
राजेश पसरिचा\\HARIDWAR
उत्तराखंड जनपद हरिद्वार में जहां घरेलू गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं तो वहीं होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर से काम चल रहे हैं। जिस कारण घर की रसोई में खाना बनाने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेने में कड़ी मशक्क्त करनी पड़ रही है। वहीं गैस एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं आने की बातें करते हुए टहला दिया जा रहा है तो वहीं कर्मियल गैस सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर को होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन जिला आपूर्ति विभाग द्वारा आम जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर की किल्लत होने से घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को चिलचिलाती धूप में पसीना बहाना पड़ रहा है उसके बाद भी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे जब गैस एजेंसी संचालकों से जानकारी ली जाती है तो गैस सिलेंडर नहीं आने की बातें कर उपभोक्ताओं को टहला दिया जा रहा है। वहीं हरिद्वार में कई उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर लेने में कड़ी मशक्क्त करनी पड़ रही है लेकिन वहीं हरिद्वार नगर के कई होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर से कारोबार किए जा रहे हैं।
वहीं नगर में चर्चा यह बनी हुई है कि आखिर जहां आम जनता को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने में कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है तो वहीं बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडर कैसे पहुंच रहे हैं। हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। जिससे आम जनता को घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सके। अब देखना यह होगा कि क्या हरिद्वार जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा आम जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी या फिर सिर्फ खानापूर्ति कर इति श्री कर दी जाएगी।

