Read Time:2 Minute, 33 Second
हॉटस्पॉट इलाकों में हरिद्वार पुलिस का सघन सत्यापन, 804 संदिग्ध जांचे
87 के चालान, 34 की काउंसलिंग; साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी किया जागरूक
हरिद्वार।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार 3 सितंबर 2026 की सुबह संदिग्ध साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कोतवाली कलियर, कोतवाली नगर हरिद्वार और कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सड़कों, गलियों और हॉटस्पॉट बस्तियों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार, अभियान में कुल 804 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर पुलिस एक्ट के तहत 87 व्यक्तियों के चालान किए गए, जबकि 34 व्यक्तियों की काउंसलिंग की जा रही है।
कहां कितनी कार्रवाई
कोतवाली कलियर: 320 सत्यापन, 30 चालान, 13 काउंसलिंग
कोतवाली नगर हरिद्वार: 323 सत्यापन, 22 चालान, 12 काउंसलिंग
कोतवाली सिडकुल: 161 सत्यापन, 35 चालान, 09 काउंसलिंग
इसके साथ ही पुलिस टीमों ने आमजन को साइबर सुरक्षा के उपायों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देकर जागरूक किया।
हरिद्वार पुलिस का यह अभियान आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
न्यूज़ रिपोर्ट: नेपाल गिरी
पुलिस एक्शन न्यूज़, हरिद्वार
Advertise

