Sat. Sep 5th, 2026
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: रानीपुर पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची बरामदऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: रानीपुर पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: रानीपुर पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद

सलेमपुर पानी की टंकी के पास चल रहा था सट्टे का खेल, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: रानीपुर पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: रानीपुर पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद

हरिद्वार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,100 रुपये नगद, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गैस प्लांट क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से जुआ-सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान जाविद पुत्र कुर्बान, निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1,100 रुपये नगद, सट्टा पर्चियां एवं पेन बरामद किए गए।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 306/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में कांस्टेबल कुलदीप एवं कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध जुआ एवं सट्टे जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

न्यूज़ रिपोर्ट: नेपाल गिरी

पुलिस एक्शन न्यूज़, हरिद्वार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *