गोकशी पर पथरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 30 किलो गोमांस बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
0
0
Read Time:4 Minute, 3 Second
गोकशी पर पथरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 30 किलो गोमांस बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
ऐथल बुजुर्ग में घर पर चल रही थी गोकशी की सूचना, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप; एक आरोपी मौके से फरार, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
गोकशी पर पथरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 30 किलो गोमांस बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार।
Nepal Giri||Police Action News
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
Ssp haridwar
पुलिस ने ग्राम ऐथल बुजुर्ग में दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मौके से करीब 30 किलोग्राम गोमांस और एक दतेड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना पथरी क्षेत्र में संदिग्ध एवं वांछित व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार निगरानी और दबिश की जा रही थी। इसी दौरान 02 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम ऐथल बुजुर्ग में एक घर पर कुछ लोगों द्वारा गोकशी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पथरी पुलिस टीम ने बिना देरी किए संबंधित घर पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में लिया गया। तलाशी एवं मौके की कार्रवाई में 30 किलोग्राम गोमांस तथा एक दतेड़ा बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है।
पुलिस की दबिश पड़ते ही एक आरोपी फरार
कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में मु.अ.सं. 449/26, धारा 5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
शहीद उर्फ चून्दा पुत्र जिम्मू, निवासी ग्राम ऐथल बुजुर्ग, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक जसवन्त बिष्ट, कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल दीपक चौधरी शामिल रहे।
पुलिस का साफ संदेश—अवैध गतिविधियों पर नहीं चलेगी मनमानी
ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस की यह कार्रवाई अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश का सिलसिला जारी है।