Sat. Apr 18th, 2026
पद्दोन्नती से जनपद हरिद्वार को मिले 10 नए इंस्पेक्टर।फाइल फोटो
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

हरिद्वार जिले के कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निरीक्षकों को पहनाए स्टार

फाइल फोटो

हरिद्वार – पदोन्नति से हरिद्वार जिले को 10 नये इंस्पेक्टर मिले है। आपको बता दें पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा दिनांक 30.05.2025 को जारी किए गए आदेश के माध्यम से कुल 57 उप निरीक्षको को निरीक्षक पद के लिए पद्दोन्नत किया गया है।

 

फाइल फोटो

आज दिनांक – 31-05-2025 को एसएसपी कैंप ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निरीक्षक पद पर पद्दोन्नत जवानों को एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की उपस्थिति में स्टार पहनाए गए।

इस दौरान प्रसन्न मुद्रा में दिखे श्री डोबाल सहित अन्य ऑफिसर्स द्वारा नवपद्दोन्नत निरीक्षकों के हाथों मिष्ठान ग्रहण कर उन्हे बधाई दी गई तथा आशा व्यक्त की गई कि प्रमोट ऑफिसर्स यूं ही उर्जावान रहकर जनसेवा में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।

प्रमोट हुए सब इंस्पेक्टर्स में
1- उ.नि. जहांगीर अली
2- उ.नि. वीरेन्द्र चन्द्र रमोला

3- उ.नि. नरेश कुमार
4- उ.नि. सुभाष चन्द्र
5- उ.नि. चित्रगुप्त
6- उ.नि. नरेश सिंह
7- उ.नि. केदार सिंह
8- उ.नि. प्रदीप सिंह
9- उ.नि. मनोहर सिंह
10- उ.नि. विनोद प्रसाद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %