Wed. Aug 26th, 2026
हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/

उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र की सड़कों पर सीवर कार्य में गड़बड़ी सड़कों पर बह रहा गंदा पानी कौन जिम्मेदार

हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/
हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/

गोकुल रावत

हरिद्वार जिलाध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल

POLICE ACTION NEWS

हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों में जुटा मेला प्रशाशन एवं जिला प्रशासन द्वारा कुम्भ मेले को भव्य बनाने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें कुंभ मेले हेतु करोड़ों रुपए का बजट केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाता है। वहीं कुंभ मेला अधिकारी द्वारा भी मेले से पूर्व होने वाले कार्यों को पूरा करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं तो वहीं कुंभ मेला अधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। लेकिन हरिद्वार में पिछले काफी समय से सीवर कार्य चल रहा है जो अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हरिद्वार उत्तराखंड क्रांति दल जिलाध्यक्ष गोकुल रावत ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला खड़खडी क्षेत्र में जहां सीवर लाइन कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की हालत खराब होती दिख रही है। वहीं जल्दबाजी में सीवर लाइन का कार्य पूरा करना कहीं न कहीं लीपापोती कर इति श्री कर दी जा रही है। वहीं भूपतवाला सप्तसरोवर , भारत माता मन्दिर मार्ग पर सीवर लाइन कार्य के बाद अब सड़कों पर सीवर का गंदा पानी दिखाई दे रहा है जिससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही आम राहगीरो के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। वहीं मानसून मौसम के पूर्व ही हो रही बरसात के कारण खोदी गई सड़कों की मिट्टी जगह जगह फैल रही है। जिससे कई बार वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल कुंभ मेला प्रशाशन को हरिद्वार में सीवर लाइन कार्य की गुणवत्ता और मानकों पर ध्यान देना होगा जिससे सीवर कार्य कामयाब हो सके अन्यथा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी रहेगी।

हरिद्वार-लक्सर हाईवे परियोजना: 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा
हरिद्वार-लक्सर हाईवे परियोजना: 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा

हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/
हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में क्या सीवर लाइन कार्य हो पाएगा सफल या फिर सीवर कार्य के नाम पर होगी लीपापोती/
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %