हरिद्वार आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल बनाने हेतु भगवानपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्रांतर्गत पुलिस से की अहम बैठक/
गागलहेड़ी, फतेहपुर, बिहारीगढ़ के थाना प्रभारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्गो का किया निरीक्षण/
भगवानपुर-
— रिपोर्ट: पुलिस एक्शन न्यूज़, हरिद्वार
हरिद्वार आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल बनाने हेतु उत्तराखंड पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है जिसमें विशेष रूप से हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्गो पर निरीक्षण किया जा रहा है
जिससे गंगा जल लेकर कांवड़ पद यात्रा करने वाले शिव भक्तों को किसी तरह से असुविधा नहीं हो वहीं आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक भगवानपुर के निर्देशन में भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा आगामी कांवड़ मेला के परिपेक्ष में प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ़ सतेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी विरेन्द्र सिंह राणा, थाना प्रभारी फतेहपुर भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल कुमार, थाना गागलहेड़ी,वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह शर्मा थाना फतेहपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार सैनी थाना भगवानपुर, रामवीर सिंह चौकी प्रभारी काली नदी, उत्तर प्रदेश, नीरज रावत चौकी प्रभारी काली नदी भगवानपुर आशीष नेगी चौकी प्रभारी मंडावर के साथ रावण मेला की योजनाओं को सजा किया तथा सामूहिक रूप से कावड़ मार्ग सुन्दरपुर, फतेहपुर, गागलहेड़ी, बढकला, कालीनदी,मण्डावर, खानपुर चौक, इमलीरोड, का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबध में आपस में चर्चा की गई।
वहीं भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा बताया गया कि आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशन में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहा हैं/

