भीषण गर्मी में बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई : एसडीओ अनुभव सैनी के नेतृत्व में मंगलौर में चला विशेष अभियान, 20 लोग पकड़े गए
0
0
Read Time:5 Minute, 57 Second
भीषण गर्मी में बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई : एसडीओ अनुभव सैनी के नेतृत्व में मंगलौर में चला विशेष अभियान, 20 लोग पकड़े गए/
भीषण गर्मी में बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई : एसडीओ अनुभव सैनी के नेतृत्व में मंगलौर में चला विशेष अभियान, 20 लोग पकड़े गए
NEPAL GIRI// POLICE ACTION NEWS //ROORKEE मंगलौर।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक ओर विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिजली चोरी कर व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डालने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।
दिनांक 20 जून 2026 को विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अंतर्गत प्राप्त बिजली चोरी की शिकायतों के आधार पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) श्री अनुभव सैनी ने स्वयं किया। उनके साथ अवर अभियंता श्री आशीष एवं लाइन स्टाफ की टीम भी मौजूद रही।
चेकिंग के दौरान कस्बा मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा, मानक चौक एवं चुंगी नंबर-5 क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया गया। जांच में कई स्थानों पर लोगों द्वारा डायरेक्ट कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए एयर कंडीशनर (एसी) चलाए जा रहे थे तथा बिजली चोरी की लाइन से हीटर पर खाना भी बनाया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोगों ने आनन-फानन में अपने अवैध केबल हटाने का प्रयास किया।
भीषण गर्मी में बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई : एसडीओ अनुभव सैनी के नेतृत्व में मंगलौर में चला विशेष अभियान, 20 लोग पकड़े गए
अभियान के दौरान कुल 20 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। विभाग द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
एसडीओ अनुभव सैनी की सक्रिय कार्यशैली बनी चर्चा का विषय
उपखण्ड अधिकारी श्री अनुभव सैनी लगातार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि उपखण्ड मंगलौर में लगातार निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। वे स्वयं फील्ड में पहुंचकर टीम का नेतृत्व करते हैं और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ राजस्व संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
श्री सैनी ने स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सम्मानित उपभोक्ताओं से विभाग की अपील
एसडीओ अनुभव सैनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के कारण विद्युत भार में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिससे विद्युत व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद विद्युत विभाग 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार एवं सावधानीपूर्वक करें। घरों में उपयोग होने वाले सभी विद्युत उपकरणों को एक साथ संचालित न करें तथा शाम के पीक समय में बिजली का सीमित उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के सहयोग से ही क्षेत्र में सुचारू एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव हो सकेगा।
बिजली विभाग का यह अभियान स्पष्ट संदेश देता है कि जहां ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाएगी, वहीं बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/