Fri. Sep 4th, 2026
मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई भीषण गर्मी में कटिया डालकर AC चलाने वालों पर विजिलेंस का शिकंजा, 16 बिजली चोरी के मामले पकड़े गएमंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई
1 0
Read Time:5 Minute, 33 Second

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई/
भीषण गर्मी में कटिया डालकर AC चलाने वालों पर विजिलेंस का शिकंजा, 16 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए/

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई
मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

 

भीषण गर्मी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई
“बिजली बचाएं, व्यवस्था मजबूत बनाएं — चोरी नहीं, जिम्मेदारी निभाएं”-

-अनुभव सैनी (उपखंड अधिकारी, मंगलौर)

बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है।”           -सौरभ सिंह भाटी (अवर अभियंता, मंगलौर)

मंगलौर, 21 मई 2026।

NEPAL GIRI// POLICE ACTION NEWS //ROORKEE
मंगलौर-भीषण गर्मी के बीच बढ़ते विद्युत लोड और बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर एवं विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई स्थानों पर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा मंगलौर के मोहल्ला सैनीपुरा, मानक चौक, हैदरी चौक तथा ग्राम मुण्डेट में संयुक्त टीम द्वारा व्यापक चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग डायरेक्ट कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं, अवैध कनेक्शन के माध्यम से एसी चलाए जा रहे थे तथा हीटर पर खाना बनाया जा रहा था, जिससे विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था।
जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोगों ने आनन-फानन में केबल खींचने का प्रयास किया। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई
मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई

इस संयुक्त अभियान में  अनुभव सैनी (उपखंड अधिकारी, मंगलौर), सौरभ सिंह भाटी (अवर अभियंता, मंगलौर),  विकास कुमार (अवर अभियंता, मंगलौर)धनंजय सिंह (सहायक अभियंता विजिलेंस), श्विकास कुमार (सहायक अभियंता विजिलेंस),  अनिल कुमार (सहायक अभियंता विजिलेंस), श्रीमती अनिता काला (अवर अभियंता विजिलेंस),  सपना (अवर अभियंता विजिलेंस),  मारुत साह (इंस्पेक्टर विजिलेंस), श्रीमती सरिता शाह (इंस्पेक्टर विजिलेंस) तथा  संजीव त्यागी (सब इंस्पेक्टर विजिलेंस) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्युत विभाग ने साफ संदेश दिया है कि भविष्य में भी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विजिलेंस टीम एवं उपखंड मंगलौर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ ही विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के कारण विद्युत खपत और लोड लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। ऐसे में विभाग 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि बिजली का उपयोग आवश्यकता एवं सावधानी के अनुसार करें, एक साथ अधिक विद्युत उपकरण न चलाएं तथा शाम के पीक समय में बिजली का सीमित उपयोग करें।

विद्युत विभाग ने कहा कि “आप सभी उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव है। बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है।”

AD-

मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई
M.D 
मंगलौर विद्युत डिवीजन में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई
AD-

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %