Sat. Apr 18th, 2026
रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।

NEPAL GIRI/POLICE ACTION NEWS/ROORKEE/HARIDWAR/UTTARAKHAND

रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
  • विजिलेंस टीम ने मगरूरपुर,भारापुर -भौरी, बडेढी-राजपूताना और बेल्डा में कार्रवाई करते हुए 160 बिजली चोरी पकडी।

  • दोषियों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन काटे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

  • विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ईमानदार उपभोक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया।

रुड़की-आज दिनांक -07/01/2026 को रुड़की क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने मगरूरपुर,भारापुर -भौरी, बडेढी-राजपूताना और बेल्डा में कार्रवाई करते हुए 160 बिजली चोरी पकडी। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते उपभोक्ता पकड़े गए, जिनके खिलाफ विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कुछ लोग सीधे लाइन से कनेक्शन जोड़कर, तो कुछ मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन काटे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ईमानदार उपभोक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया। विभाग ने चेतावनी दी है कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
बिजली विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें और विद्युत चोरी की सूचना तुरंत विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %