* लिब्बरहेड़ी,मंगलौर कस्बा के अन्तर्गत मोहल्ला पठानपुर, मलानपुरा एवं मोहल्ला सर्वज्ञान। * 41 विद्युत चोरी में, बड़ी संख्या में गन्ना चरखी शामिल।
गन्ना चरखी चलाने वालों में मचा हड़कंप। विद्युत चोरी करने वालों पर बड़ी संख्या में हुई कार्रवाई।
* लिब्बरहेड़ी,मंगलौर कस्बा के अन्तर्गत मोहल्ला पठानपुर, मलानपुरा एवं मोहल्ला सर्वज्ञान। * 41 विद्युत चोरी में, बड़ी संख्या में गन्ना चरखी शामिल। * “भविष्य में भी इसी प्रकार के विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाये जायेंगे।”- अनुभव सैनी उपखण्ड अधिकारी मंगलौर। * विद्युत चोरी करने वालों पर होगी कार्यवाही लगातार चलेगा विद्युत चेकिंग अभियान। * विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन विद्युत चोरी करने वालों की करें तुरंत शिकायत, शिकायतकर्ता की जानकारी रखी जाएगी गुप्त। * आमजन के सहयोग से यह अभियान हो सकेगा सफल।
रुड़की -विद्युत वितरण खण्ड ग्रामीण रुड़की के अन्तर्गत लगातार प्राप्त हो रही विद्युत चोरी की शिकायतों के क्रम में आज दिनांक 29.12.2025 को उपखण्ड मंगलौर, उपखण्ड लण्डोरा एवं उपखण्ड झबरेड़ा की तीन संयुक्त टीमों का गठन कर सुबह सुबह विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें 41 विद्युत चेकिंग की गयी, जिसमें ग्राम-लिब्बरहेड़ी के अन्तर्गत 12 गन्ना चरखी में से 4 पर डायरेक्ट केबल डालकर विद्युत चोरी पकड़ी एवं 8 अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते पाये गये।
इसके अतिरिक्त 29 नग विद्युत चोरी मंगलौर कस्बा के अन्तर्गत मोहल्ला पठानपुर, मलानपुरा एवं मोहल्ला सर्वज्ञान से करते पकड़े गये।
विद्युत चोरी टीम में श्री अनुभव सैनी उपखण्ड अधिकारी मंगलौर, श्री गुलशन बुलानी उपखण्ड अधिकारी लण्डोरा , मौ॰ रिजवान उपखण्ड अधिकारी झबरेड़ा, श्री विकास कुमार , श्रीमनमोहन , श्री अशोक व मो० नसीम अन्य अभियन्ता के साथ लाइन स्टाफ शामिल रहे।
पकड़े गये समस्त विद्युत चोरी करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी और भविष्य में भी इसी प्रकार के विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाये जायेंगे।