Read Time:2 Minute, 39 Second
ग्राम प्रधान सबिया के प्रयासों से ‘मेहवड़ कला’ गांव में लगातार हो रहा विकास।
रुड़की /पिरान कलियर/Police Action News
फाइल फोटो- शहजाद (ग्राम प्रधान संगठन सचिव रुड़की)
-
प्राथमिक विद्यालय और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य जारी।
-
गांव में एकांत में पढ़ने के लिए बच्चों के लिए लाइब्रेरी हो इसके लिए ग्राम प्रधान शहजाद (प्रधान संगठन सचिव रुड़की) कर रहे हैं लगातार प्रयास।
-
गांव के पानी की निकासी के लिए नाले की समस्याओं को लेकर लगातार शासन प्रशासन को करा रहे हैंअवगत और जब तक यह समस्या समाप्त नहीं हो जाती वे प्रयास करते रहेंगे -शहजाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहवड़ कला।
-
“ग्राम वासियों ने मुझे विकास के लिए चुना है और मैं ग्राम वासियों की उम्मीद पर खरा उतरूं जिसके लिए मैं ग्राम के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा हुं”।- शहजाद(प्रधान संगठन सचिव रुड़की)
रुड़की -मेहवड़ कला ग्राम पंचायत में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। ग्राम प्रधान सबिया, प्रतिनिधि शहजाद के नेतृत्व में गांव के प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। साथ ही पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
इन विकास कार्यों से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के निरंतर प्रयासों से शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।
शहजाद ने बताया कि उनका लक्ष्य गांव के हर बच्चे को शिक्षा और पोषण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त और शिक्षित बन सके।

