Sat. Apr 18th, 2026
मंगलौर में यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी, विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।मंगलौर में यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी, विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
1 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

मंगलौर में यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी, विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।

NEPAL GIRI/POLICE ACTION NEWS/ROORKEE/HARIDWAR/UTTARAKHAND

 

मंगलौर में यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी, विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
मंगलौर में यूपीसीएल की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी, विद्युत चोरी करने वालों में मचा हड़कंप।
  • 46 ग्रामीणों को चोरी करते पकड़ा गया तथा 4 लोगों के बकाया पर मीटर उतारे गए

  • ‘लोगों के कनेक्शन पूर्व में बकाया पर काटे गए हैं उनके खिलाफ आरसी काटने और उनके द्वारा अवैध रूप से की जा रही विद्युत का उपयोग की चेकिंग लगातार जारी रहेगी”- एसडीओ मंगलोर अनुभव सैनी/

  • कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ईमानदार उपभोक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया। विभाग ने चेतावनी दी है कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

रुड़की -आज 07/01/2026 को उपखण्ड मंगलौर के अंतर्गत ग्राम टांडा भनेड़ा, नारसन कला व मंगलौर टाऊन एवं उपखण्ड झबरेडा के अन्तर्गत ग्राम बेहेडकी, खाताखेड़ी , झबरेडी कला व खजूरी में upcl की संयुक्त टीम द्वारा (उपखण्ड मंगलौर व उपखण्ड झबरेड़ा ) में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया | जिसमें कुल 46 ग्रामीणों को चोरी करते पकड़ा गया तथा 4 लोगों के बकाया पर मीटर उतारे गए | टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ मंगलोर अनुभव सैनी ने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन पूर्व में बकाया पर काटे गए हैं उनके खिलाफ आरसी काटने और उनके द्वारा अवैध रूप से की जा रही विद्युत का उपयोग की चेकिंग लगातार जारी रहेगी तथा सभी उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील भी की जाती है इसके अतिरिक्त भविष्य में लगातार विद्युत चेकिंग अभियान जारी रहेगा| संयुक्त टीम में अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर मोहम्मद रिजवान उपखण्ड अधिकारी झबरेड़ा एव अवर अभियंता देवेंद्र शर्मा , सौरभ सिंह भाटी , सतीश सैनी ,अभिषेक दिनेश चंद्र तिवारी, अशोक कुमार,मनमोहन , जम्मल सिंह आदि मौजूद रहे | टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ईमानदार उपभोक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया। विभाग ने चेतावनी दी है कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
बिजली विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें और विद्युत चोरी की सूचना तुरंत विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %