तीर्थ नगरी हरिद्वार में बढ़ता अवैध अतिक्रमण क्या कार्यवाही के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति
1
0
Read Time:3 Minute, 26 Second
तीर्थ नगरी हरिद्वार में बढ़ता अवैध अतिक्रमण क्या कार्यवाही के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति
कहीं होटलों के बाहर सड़क पर खड़े वाहन तो कहीं शाम ढलते ही सड़कों पर सज जाती हैं दुकानें
तीर्थ नगरी हरिद्वार में बढ़ता अवैध अतिक्रमण क्या कार्यवाही के नाम पर हो रही सिर्फ खानापूर्ति
हरिद्वार-
RAJESH PASRICHA //POLICE ACTION NEWS
तीर्थ नगरी हरिद्वार में जहां बढ़ते अवैध नशे कारोबार के विरुद्ध तरह तरह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं तो वहीं अब हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। जबकि हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा कई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है उसके बावजूद हरिद्वार कोतवाली खड़खड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिससे कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जी हां आपको बता दें कि हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र खड़खड़ी पुलिस चौकी से चन्द दूरी पर बने होटल धर्मशाला रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर वाहन खड़े देखे जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर शाम ढलते ही फास्ट फूड से लेकर अन्य तरह की दुकानें सजी दिखाई देती हैं। जिस कारण वहां आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क पर इस कदर खड़े कर देते हैं जैसे वह अपने घर में वाहन खड़ा कर रहे हैं। जबकि चन्द दूरी पर खड़खड़ी पुलिस चौकी स्थित है उसके बावजूद इस तरह से सरेआम अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद होते दिख रहे हैं कि किसी भी तरह से कानून का कोई डर नहीं रह गया। अक्सर देखने को मिलता है कि खड़खड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से सड़कों पर लगी दुकानों के कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। जिससे स्थानीय लोगों के लिए बड़ी फजीहत बनी रहती है। लेकिन हरिद्वार पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं चर्चा यह बनी हुई है कि जहां नगर निगम प्रशासन द्वारा जगह जगह अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है तो फिर खड़खड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/