उत्तराखंड मानसून की दस्तक से हरिद्वार की डूबती सड़कें खोल रही व्यवस्थाओं की खुलती पोल
जहां डूबती सड़कों से आम जनता हो रही बेहाल तो आखिर कब जागेंगे डबल इंजन सरकार के नेता जनप्रतिधि
RAJESH PASRICHA //POLICE ACTION NEWS
उत्तराखंड में जहां मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन, नगर निगम प्रशासन द्वारा जलभराव जैसे स्थानों का निरीक्षण कर जल निकासी हेतु तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं तो वहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार का मुख्य रानीपुर मोड़ भगत सिंह चौक जो हर वर्ष बरसात के मौसम में डूबता देखा जा सकता है। जबकि रानीपुर मोड़ भगत सिंह चौक से जिला मुख्यालय रोशनाबाद की ओर से तमाम नेता मंत्री, एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों का गुजरना होता रहता है। उसके बावजूद हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र का मुख्य रानीपुर मोड़ भगत सिंह चौक पर जलभराव की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। वहीं डबल इंजन वाली सरकार के अनुभवी हरिद्वार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मदन कौशिक जो कि राजनीतिक मंचों से जनता के बीच तमाम विकास कार्यों को गिनाते हुए खूब वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन वहीं बरसात के मौसम के साथ ही हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कहीं न कहीं आज भी हरिद्वार की जनता के बड़ी समस्याओं से जूझ रही है। वहीं चन्द घंटों की बरसात होने पर सड़कों पर जलभराव के कारण व्यापार भी प्रभावित रहता है। वहीं चर्चा यह बनी हुई है कि आखिर हरिद्वार जिला प्रशासन, एवं,सरकार के नेता जनप्रतिधि बरसात से होने के कारण जलभराव जैसी बड़ी समस्या का समाधान क्यों नहीं कर पा रहे।

