आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल/
1
0
Read Time:4 Minute, 19 Second
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल/
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल/
रुड़की-
NEPAL GIRI//POLICE ACTION NEWS// ROORKEE
आदमी पार्टी के हरिद्वार जिला कार्यकर्ताओं ने आज सिविल अस्पताल रुड़की का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, जांच मशीनों तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल/
निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, वहां तत्काल नियुक्तियां की जाएं तथा जहां अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश का आम जनमानस बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में डीजी हेल्थ के साथ हुई बैठक में भी स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में कमियों को स्वीकार करते हुए उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया है।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल रुड़की का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल/
आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी का जन्म ही देश में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ है। इसलिए पार्टी इन दोनों मुद्दों पर लगातार जनहित में संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर बड़े जनआंदोलन भी करेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उत्तराखंड की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक आम आदमी पार्टी सरकार, शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों को जनता के हित में लगातार जवाबदेह बनाती रहेगी।
निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
आम आदमी पार्टी की टीम रूड़की से-सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेंद्र चौधरी, राव तनवीर, अनिल कश्यप, दुष्यंत महारथी, निक्की, ङा0 शुभम मौजुद रहे/