Wed. Jun 17th, 2026
चारधाम यात्रा : आस्था, मर्यादा और वर्तमान चुनौतियाँ/चारधाम यात्रा : आस्था, मर्यादा और वर्तमान चुनौतियाँ/
1 0
Read Time:6 Minute, 13 Second

चारधाम यात्रा : आस्था, मर्यादा और वर्तमान चुनौतियाँ/

चारधाम यात्रा : आस्था, मर्यादा और वर्तमान चुनौतियाँ/
चारधाम यात्रा : आस्था, मर्यादा और वर्तमान चुनौतियाँ/

श्वेता शर्मा//POLICE ACTION NEWS

भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन नहीं रही है,-


 बल्कि यह

आत्मशुद्धि, तप, संयम और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम मानी गई है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा का अपना एक अलग आध्यात्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान के धामों की यात्रा मनुष्य को अपने जीवन, कर्म और कर्तव्यों पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करती है। यह यात्रा केवल पर्वतों, नदियों और मंदिरों के दर्शन तक सीमित नहीं थी, बल्कि स्वयं के भीतर स्थित ईश्वर की अनुभूति का मार्ग मानी जाती थी।
प्राचीन समय में लोग चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार करते थे। यात्रा के दौरान भक्ति, सादगी, अनुशासन और धैर्य को विशेष महत्व दिया जाता था। कठिन रास्तों और सीमित संसाधनों के बावजूद श्रद्धालुओं के मन में किसी प्रकार की शिकायत नहीं होती थी, क्योंकि उनका उद्देश्य केवल दर्शन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति होता था।
किन्तु समय के साथ यात्रा का स्वरूप बदलता दिखाई दे रहा है। आज चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाएं कई बार उस अनुपात में पर्याप्त नहीं दिखतीं। परिणामस्वरूप लंबा ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़ और अव्यवस्था जैसी समस्याएं सामने आती हैं। कई श्रद्धालु घंटों तक मार्ग में फंसे रहते हैं, जिससे उनकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित हो जाती हैं। समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण उन्हें अनेक प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और उनकी यात्रा का आध्यात्मिक आनंद भी प्रभावित होता है।
एक अन्य चिंता का विषय यह है कि तीर्थयात्रा और पर्यटन के बीच की सीमा धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही है। जहां तीर्थों में श्रद्धा, मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, वहीं कुछ लोग इन्हें केवल मनोरंजन और घूमने-फिरने का स्थान समझने लगे हैं। विशेष रूप से कुम्भ नगरी हरिद्वार एवं योगनगरी ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थ क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जिनको किसी भी तीर्थ स्थलों की गरिमा के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। वहीं पवित्र गंगा तट, जो कि ध्यान, साधना और आत्मिक शांति के केंद्र माने जाते हैं, वहां कई बार तीर्थ की गंभीरता के स्थान पर केवल मनोरंजन का भाव अधिक दिखाई देखने को मिल रहा है जिससे वास्तविक साधना करने वाले भक्तों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ होता दिखाई देता है।
निस्संदेह तीर्थस्थलों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि तीर्थ की पवित्रता और मर्यादा का सम्मान किया जाना हर सनातनी की जिम्मेदारी होनी चाहिए। जिस पतित पावनी,मोक्षदायिनी मां गंगा को हमारी संस्कृति में मां का स्थान दिया गया है और जिन धामों को देवभूमि कहा गया है, वहां आचरण भी उसी भावना के अनुरूप ही होना चाहिए । जिस प्रकार से हम सांसारिक जीवन अपने घर को और घर के पूजा स्थल को पवित्र और स्वच्छ रखना पसंद करते हैं वैसे ही जहां साक्षात् ईश्वरीय शक्तियाँ वास करती हैं वहां की पवित्रता और स्वच्छता का ध्यान रखना भी हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
चारधाम यात्रा की वास्तविक महत्ता तभी बनी रह सकती है जब श्रद्धालु, समाज और प्रशासन सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझें। बेहतर व्यवस्थाओं के साथ-साथ तीर्थयात्रियों में भी यह भाव जागृत होना आवश्यक है कि वे केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं। जब यात्रा में सुविधा के साथ श्रद्धा, अनुशासन के साथ भक्ति और दर्शन के साथ आत्मचिंतन जुड़ जाएगा, तभी चारधाम यात्रा अपने वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य को पुनः प्राप्त कर सकेगी।

श्वेता शर्मा

POLICE ACTION NEWS

पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
पुलिस एक्शन न्यूज़ की सजग पत्रकारिता का असर: ओवरलोडिंग ऑटो पर तत्काल कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को एआरटीओ की सख्त चेतावनी/
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *