हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, दूध-पनीर समेत खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने/
0
0
Read Time:4 Minute, 0 Second
चारधाम यात्रा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! हरिद्वार के ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी/
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, दूध-पनीर समेत खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने/
NEPAL GIRI// POLICE ACTION NEWS// HARIDWAR
चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, हरिद्वार में खाद्य विभाग का सघन निरीक्षण अभियान/ हर की पैड़ी से रेलवे स्टेशन तक चला खाद्य विभाग का अभियान, कई प्रतिष्ठानों की जांच से मचा हड़कंप/ चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन अलर्ट, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई/
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, दूध-पनीर समेत खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने/
हरिद्वार।
चारधाम यात्रा 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर अब प्रशासन ने सख्त शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। बुधवार को हरिद्वार के संवेदनशील क्षेत्रों हर की पैड़ी, खड़खड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री महिमानन्द जोशी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और डेयरियों की गहन जांच की गई। टीम ने मौके से पनीर, दूध और प्रिपेयर्ड फूड के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा।
अचानक हुई इस कार्रवाई से कई दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। विभागीय टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और लाइसेंस संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की। वहीं आम जनता और श्रद्धालुओं से मिली शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रशासन का साफ संदेश है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।