कस्बा मंगलोर में विजिलेंस टीम की छापेमारी, बड़ी संख्या में बिजली की चोरी पकड़ी गई।
0
0
Read Time:3 Minute, 22 Second
मंगलोर में विजिलेंस टीम की छापेमारी, बड़ी संख्या में बिजली की चोरी पकड़ी गई।
कस्बा मंगलोर में विजिलेंस टीम की छापेमारी, बड़ी संख्या में बिजली की चोरी पकड़ी गई।
मंगलौर (रुड़की)/POLICE ACTION NEWS
मंगलौर (रुड़की)– मैंगलोर में आज दिनांक -11 /9 /2025 को विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के अंतर्गत विजिलेंस टीम, स्थानीय विद्युत कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम ठसका और कस्बा मंगलोर में विद्युत चेकिंग की गई। ग्राम ठसका में 9 और कस्बा मंगलोर में 11 विद्युत चोरी पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान ठस्का गांव और कस्बा मंगलौर में हड़कंप मच गया विजिलेंस और स्थानीय अधिकारियों की टीम में अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर, सौरभ सिंह भाटी अवर अभियंता, विकास कुमार अवर अभियंता, धनंजय सिंह सहायक अभियंता विजिलेंस, विकास कुमार सहायक अभियंता विजिलेंस, रोबिन सिंह मनोरिया सहायक अभियंता विजिलेंस, अनीता काला अवर अभियंता विजिलेंस, सपना अवर अभियंता विजिलेंस, मारुति शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस, संजीव त्यागी सब इंस्पेक्टर विजिलेंस, आदि शामिल रहे।
फाइल फोटो-अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर
कार्रवाई के उपरांत अनुभव सैनी उपखंड अधिकारी मंगलौर ने कहा- “विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा तथा भविष्य में विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध सघन विद्युत चेकिंग अभियान जारी रहेगा”।
VIDEO-
वही विजिलेंस टीम से धनंजय सिंह सहायक अभियंता विजिलेंस ने कहा- विद्युत चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई जारी रहेगी और यदि कोई चोरी करता है तो उसकी सूचना हमें दें 1912पर कॉल करके सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी जाएगी।
इसके अलावा हमारा एक नंबर है 1800 1804185 पर भी लोग सूचना दे सकते हैं। लोग इसमें हमारा सहयोग करें ताकि विद्युत चोरी रोकी जा सके।
👉 विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और नियमित बिल का भुगतान करें।