Sat. Sep 5th, 2026
मंगलौर में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, 26 मामले पकड़ेमंगलौर में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, 26 मामले पकड़े
1 0
Read Time:5 Minute, 17 Second

मंगलौर में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, 26 मामले पकड़े

मंगलौर में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, 26 मामले पकड़े
मंगलौर में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा, 26 मामले पकड़े

Nepal Giri// Police Action News 

अनुभव सैनी के नेतृत्व में विजिलेंस और उपखण्ड टीम की संयुक्त कार्रवाई, कटिया डालकर AC चलाने और हीटर से खाना बनाने वालों में मची अफरा-तफरी मंगलौर, 31 अगस्त 2026। विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए मंगलौर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। उपखण्ड अधिकारी मंगलौर श्री अनुभव सैनी की सक्रिय निगरानी एवं नेतृत्व में विजिलेंस टीम और विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरड़ी और लहबोली में विद्युत चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 26 विद्युत चोरी के मामले पकड़े। प्राप्त विद्युत चोरी की शिकायतों के आधार पर 31 अगस्त को चलाए गए इस संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर बिजली के अवैध इस्तेमाल का खुलासा किया। जांच के दौरान कुछ लोग सीधे कटिया डालकर AC चला रहे थे, जबकि कुछ स्थानों पर अवैध कनेक्शन के जरिए हीटर पर खाना बनाया जा रहा था। अचानक हुई विभागीय कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोगों ने आनन-फानन में अवैध केबल खींचने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत चोरी के मामलों को चिह्नित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओ मंगलौर अनुभव सैनी की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में उपखण्ड मंगलौर की टीम ने विजिलेंस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी तरीके से चेकिंग अभियान को अंजाम दिया। विद्युत चोरी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बिजली इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। चेकिंग टीम में अनुभव सैनी, उपखण्ड अधिकारी मंगलौर, आशीष एवं अभिषेक अवर अभियंता मंगलौर, तथा विजिलेंस विभाग से धनंजय सिंह, विकास कुमार, अजय सेमवाल और अनिल सहायक अभियंता विजिलेंस, अनिता काला एवं सपना अवर अभियंता विजिलेंस, मारुत साह इंस्पेक्टर विजिलेंस, सरिता शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस तथा संजीव त्यागी सब इंस्पेक्टर विजिलेंस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। विभाग के अनुसार विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी विजिलेंस टीम और उपखण्ड मंगलौर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन विद्युत चोरी चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत चोरी के कारण विद्युत व्यवस्था पर अनावश्यक एवं अतिरिक्त भार बढ़ता है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। विभाग भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का उपयोग आवश्यकतानुसार और सावधानीपूर्वक करें तथा विद्युत चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करें। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से ही क्षेत्र में सुचारू और बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *