Sat. Apr 18th, 2026
औरंगाबाद पंचायत में World Nature Conservation Day पर फलदार पौधों का रोपण, LUMINOUS के ‘LIFE’ प्रोजेक्ट के तहत सराहनीय पहल
1 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

औरंगाबाद, 28 जुलाई: World Nature Conservation Day के मौके पर औरंगाबाद पंचायत में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक खास पहल की गई। LUMINOUS Power Technologies ने अपने CSR प्रोजेक्ट LIFE (Luminous Initiative for Environment) के तहत यहां फलदार पौधे लगाए। इस पहल का मकसद है गाँव में हरियाली बढ़ाना और साथ ही लोगों को लंबे समय में आजीविका के साधन भी देना।

फाइल फोटो

इस मौके पर LUMINOUS की टीम से साक्षी चौहान (Senior Manager – HR), अशोक बिस्वाल (DGM – Finance), ज्ञानेंद्र पांडेय (Project Head) और चिराग ठाकुर (Maintenance Head) सहित अन्य ल्यूमिनस कर्मचारी मौजूद रहे। उनके साथ Green Dream Foundation से ममशाद अहमद (Associate Manager) भी शामिल हुए, जो प्रोजेक्ट के ज़मीनी संचालन से जुड़े हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासन की भी मौजूदगी रही, जिनमें ग्राम विकास अधिकारी सुधीर चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कश्यप और उप-प्रधान बिजेंद्र कुमार शामिल थे। गाँव के कई अन्य लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में BDO श्री मानस मित्तल का भी खास सहयोग रहा। उन्होंने टीम को हर जरूरी स्तर पर सपोर्ट किया और इस पहल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले, पिछले साल भी इसी जगह LUMINOUS और Green Dream Foundation ने मिलकर 600 से ज़्यादा पौधे लगाए थे, जिनकी नियमित देखभाल आज भी की जा रही है। इस साल उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, और पौधे लगाए गए हैं।

कार्यक्रम का संदेश रहा – “Nature बचाओ, Future सजाओ”। यह पहल सिर्फ एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बेहतर कल के लिए सामूहिक ज़िम्मेदारी की मिसाल बन गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %