Sat. Apr 18th, 2026
स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
1 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

हरिद्वार- हरिद्वार के रानीपुर से बड़ा दुखद समाचार प्राप्त हुआ रानीपुर झाल के पास बाइक पर सवार दो युवकों को हरियाणा की स्कार्पियो ने कुचला जिनमें से एक की मौके पर मौत हुई और दूसरा गंभीर रूप से आईसीयू में भर्ती है। जिस युवक की मौके पर मौत हुई, उसकी पुष्टि दौलतपुर निवासी सौरभ धीमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की गाड़ी में आठ लोग सवार थे और गाड़ी में दारू और बीयर की बोतल रखी हुई है जिसका नंबर-HR10AU2411 है। परिजन काफी दुखी और आक्रोशित है। परिजन ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं की जायेगी तो वे आंदोलन करेंगें। पुलिस ने मौके पर गाड़ी को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %