Tue. Nov 17th, 2026
115 बिजली चोरों पर विजिलेंस का शिकंजा!115 बिजली चोरों पर विजिलेंस का शिकंजा!
1 0
Read Time:5 Minute, 39 Second

115 बिजली चोरों पर विजिलेंस का शिकंजा!

115 बिजली चोरों पर विजिलेंस का शिकंजा!
115 बिजली चोरों पर विजिलेंस का शिकंजा!

सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, कटिया और मीटर से पहले कट लगाकर हो रही थी बिजली चोरी

मंगलौर/झबरेड़ा/लण्ढ़ोरा।

बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने मंगलवार सुबह बड़ा अभियान चलाकर चोरी करने वालों में खलबली मचा दी। अधिशासी अभियंता विजिलेंस अरुण कांत के नेतृत्व में मंगलौर, झबरेड़ा और लण्ढ़ोरा उपखण्डों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए कुल 115 विद्युत चोरी के मामले पकड़े।

अचानक सुबह-सुबह पहुंची विजिलेंस टीम को देखकर कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच में कहीं डायरेक्ट कटिया डालकर, तो कहीं मीटर से पहले कट लगाकर बिजली का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए। हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग चोरी की बिजली से सुबह-सुबह हीटर पर खाना तक बनाते मिले। टीम की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोग आनन-फानन में केबल खींचते नजर आए।

इन इलाकों में पकड़ी गई बड़ी संख्या में चोरी

अभियान के दौरान टांडा भंनेड़ा में 49, हरचंदपुर-निजामपुर में 31 और कोटवाल में 35 विद्युत चोरी पकड़ी गई। शेरपुर खेलमऊ क्षेत्र में भी टीम द्वारा विद्युत चोरी की जांच की गई। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अंतर्गत कुल 115 विद्युत चोरी पकड़े जाने से विभाग की कार्रवाई की व्यापक चर्चा है।

एसडीओ की सक्रियता ने अभियान को बनाया प्रभावी

इस कार्रवाई में मंगलौर के एसडीओ अनुभव सैनी, धनोरी के एसडीओ अश्विनी कुमार, भगवानपुर के एसडीओ सजल हटवाल, झबरेड़ा के एसडीओ मोहम्मद रिजवान और लण्ढ़ोरा के एसडीओ राम कुमार कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संबंधित उपखण्डों की टीमों ने विजिलेंस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया।

विभागीय अधिकारियों की यह सक्रियता इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि बिजली चोरी सिर्फ विभाग को आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि विद्युत व्यवस्था पर अनावश्यक और अतिरिक्त भार भी डालती है। इसका असर ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

अब चोरी पर मुकदमा भी होगा

विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई यहीं समाप्त नहीं होगी। भविष्य में भी विजिलेंस टीम और मंगलौर, झबरेड़ा तथा लण्ढ़ोरा उपखण्डों की संयुक्त टीमें लगातार सघन विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाएंगी।

क्यों दहशत में हैं बिजली चोर?

इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में दहशत का कारण साफ है—अब शिकायतों पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि विजिलेंस की सीधी छापेमारी और मौके पर चोरी पकड़ने की कार्रवाई हो रही है। कटिया डालकर या मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करने वालों को अब विभागीय कार्रवाई और मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

24×7 बिजली आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का उपयोग आवश्यकतानुसार और सावधानीपूर्वक करें। विभाग 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव है।

चेकिंग टीम में अधिशासी अभियंता विजिलेंस अरुण कांत, एसडीओ अनुभव सैनी, अश्विनी कुमार, सजल हटवाल, मोहम्मद रिजवान, राम कुमार कौशिक सहित सहायक अभियंता, अवर अभियंता, विजिलेंस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस बल शामिल रहा।

खास बॉक्स

115 बिजली चोरी पकड़ीं

49 — टांडा भंनेड़ा

31 — हरचंदपुर-निजामपुर

35 — कोटवाल

आगे भी जारी रहेगी सघन चेकिंग

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %