Sat. Sep 5th, 2026
सहारनपुर में कप्तान के सख्त निर्देश का दिखा असर: पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपी बिहारीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े
1 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

सहारनपुर में कप्तान के सख्त निर्देश का दिखा असर: पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपी बिहारीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई, सुंदरपुर अंडरपास के नीचे से दोनों की गिरफ्तारी — कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर कसा शिकंजा

सहारनपुर।

Nepal Giri||Police Action News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के सख्त निर्देश और अपराधियों के खिलाफ चल रही प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 03 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपुर अंडरपास के नीचे से सुबह 09:40 बजे गिरफ्तार किया।

मामला 01 सितंबर 2026 का है। वादी मुकदमा ने थाना बिहारीगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्तों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 146/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीव यादव द्वारा ग्रहण की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 बीएनएसएस के कथन एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धाराओं में आवश्यक संशोधन करते हुए धारा 96/64(1) बीएनएस तथा 3/4/17 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

कप्तान के निर्देश पर तत्काल एक्शन

घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

इसी क्रम में 03 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को सुंदरपुर अंडरपास के नीचे से 09:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

सचिन सैनी पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम समसपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर।

रामचन्द्र उर्फ चिन्टू पुत्र नाथी राम, निवासी ग्राम समसपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, थाना बिहारीगढ़

कांस्टेबल 1873 विक्रान्त, थाना बिहारीगढ़

कांस्टेबल 2261 राजेन्द्र राणा, थाना बिहारीगढ़

रि. कांस्टेबल 548 मोनू, थाना बिहारीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशों में बिहारीगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *