2 डंपर सीज, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की सख्ती ने मचाई हलचल
सहारनपुर-
Nepal Giri ||Police Action News
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिहारीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रक डंपरों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक खनन सामग्री से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
अवैध खनन पर बिहारीगढ़ पुलिस का डंडा, 2 डंपर सीज!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक डंपर संख्या HR45D4740 और HR67C3147 को पकड़ा। दोनों वाहनों में अवैध खनन सामग्री लदी पाई गई।
अवैध खनन पर बिहारीगढ़ पुलिस का डंडा, 2 डंपर सीज!
कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने दोनों डंपरों को सीज कर दिया, वहीं प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
🔥 थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सख्त संदेश
बिहारीगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अवैध खनन कारोबारियों के लिए साफ संदेश है कि क्षेत्र में नियम-कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और प्रभावी चेकिंग कार्रवाई सराहनीय है।
पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में मजबूत संदेश गया है, वहीं यह भी स्पष्ट हुआ है कि बिहारीगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।
बिहारीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की प्रभावी कार्यशैली को एक बार फिर सामने ला दिया है।