ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 19 घंटे से कम समय में लापता नाबालिग सकुशल बरामद
1
0
Read Time:3 Minute, 8 Second
ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 19 घंटे से कम समय में लापता नाबालिग सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 19 घंटे से कम समय में लापता नाबालिग सकुशल बरामद
भगवानपुर/हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए घर से बिना बताए चले गए 13 वर्षीय नाबालिग बालक को 19 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद कर लिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अगस्त 2026 को बजिन्द्र पुत्र श्री रतिराम, निवासी ग्राम दादूबास ग्रांट, थाना क्षेत्र भगवानपुर ने कोतवाली भगवानपुर पहुंचकर तहरीर दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है और काफी तलाश के बाद भी घर वापस नहीं आया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 360/26 पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन कर तत्काल तलाश अभियान शुरू कराया।पुलिस टीम ने बालक के घर से बाहर जाने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई तलाश और पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक रवि को 19 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम-
उपनिरीक्षक बालाराम जोशी
कांस्टेबल उवैदल्लाह
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि आमजन की सुरक्षा और संकट के समय त्वरित सहायता के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।