ऊधम सिंह नगर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात अनुषा बडोला ने किया पदभार ग्रहण
ऊधम सिंह नगर
ऊधम सिंह नगर-
पदभार ग्रहण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय गणपति जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई
उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात श्रीमति अनुषा बडोला ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया अनुषा बडोला के पदभार ग्रहण करने पर ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात अनुषा बडोला ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े प्रयास किए जाएंगे। वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर बेहतर प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात अनुषा बडोला द्वारा पदभार ग्रहण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।