Fri. Sep 18th, 2026
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई*खानपुर
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

 

*अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई*

खानपुर
खानपुर

खानपुर

कोतवाली खानपुर क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज*

*बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के चला रहे थे वाहन*

*पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

खानपुर
खानपुर

इसी क्रम में खानपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रेत, बजरी एवं मिट्टी जैसी खनन सामग्री का परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेज एवं रॉयल्टी प्रपत्र चेक किए गए।

जांच के दौरान बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र/आवश्यक दस्तावेज के अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए 04 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत सीज किया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं उसके परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *