Sat. Sep 5th, 2026
खटीमा पंजाबी महासभा की नई पारी शुरू, जितिन ग्रोवर अध्यक्ष तो हरीश बत्रा महामंत्री व अतुल अरोरा बने कोषाध्यक्षखटीमा पंजाबी महासभा की नई पारी शुरू, जितिन ग्रोवर अध्यक्ष तो हरीश बत्रा महामंत्री व अतुल अरोरा बने कोषाध्यक्ष
2 0
Read Time:5 Minute, 26 Second

खटीमा पंजाबी महासभा की नई पारी शुरू, जितिन ग्रोवर अध्यक्ष तो हरीश बत्रा महामंत्री व अतुल अरोरा बने कोषाध्यक्ष

खटीमा पंजाबी महासभा की नई पारी शुरू, जितिन ग्रोवर अध्यक्ष तो हरीश बत्रा महामंत्री व अतुल अरोरा बने कोषाध्यक्ष
खटीमा पंजाबी महासभा की नई पारी शुरू, जितिन ग्रोवर अध्यक्ष तो हरीश बत्रा महामंत्री व अतुल अरोरा बने कोषाध्यक्ष

खटीमा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद स्थित खटीमा में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश, कुमाऊं मंडल एवं ऊधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संगठन की मजबूती और पंजाबी समाज के विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से खटीमा नगर पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जितिन ग्रोवर नगर अध्यक्ष 
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा
जितिन ग्रोवर
नगर अध्यक्ष
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा

नई कार्यकारिणी में जितिन ग्रोवर को नगर अध्यक्ष,

हरीश बत्रा नगर महामंत्री उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा
हरीश बत्रा नगर महामंत्री
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा

हरीश बत्रा को नगर महामंत्री तथा अतुल अरोरा को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाजहित में सक्रियता और सेवा भावना के साथ कार्य करेगी।

अतुल अरोरा नगर कोषाध्यक्ष 
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा
अतुल अरोरा
नगर कोषाध्यक्ष
उत्तरांचल पंजाबी महासभा
खटीमा

बैठक की अध्यक्षता रुद्रपुर जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं दर्जा राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पंजाबी समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से उनमें सक्रिय सहभागिता निभाने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर महासभा की ओर से बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा और सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में जसविंदर सिंह बाजवा (पप्पू), राजेश छाबड़ा, विजय अरोरा, सुनील बत्रा, दर्पण कपूर, राजकुमार गुम्बर, अशोक बत्रा, चर्चा बत्रा, डॉ. बाबू राम अरोरा, अमन अरोरा, वीना अरोरा, सुनीता डावर, मोनिका धींगरा, राकेश गुम्बर, श्वेता डावर, हरभजन सिंह खिंडा, मनोज छाबड़ा, हर गोविन्द सिंह सिद्धू, राजेश शैली, गुरनाम राना, हनी गुंबर, ऐश्वर्या अरोड़ा, मनोज झाम, त्रिलोक अरोड़ा, अनिल बत्रा, सुनील ग्रोवर, सोनिया सुनेजा, सुमित गुम्बर, आरती डावर, पूजा बत्रा, दीप्ति ग्रोवर एवं सीमा बत्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं महासभा के सदस्य मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *