Sat. Sep 5th, 2026
उत्तराखंड सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान ऋषिकेश
1 0
Read Time:4 Minute, 31 Second

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

 

ऋषिकेश उप संभागीय परिवहन कार्यालय टीम द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय विशेष अभियान 

ऋषिकेश
ऋषिकेश

ऋषिकेश

उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात नियमों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं ऋषिकेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01.09.2026 से 03 .9.2026 तक तीन दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से वाहनों की फिटनेस, परमिट, टैक्सअनधिकृत रूप से वाहनों में अल्टरेशन, ओवरलोडिंग, आदि, अभियोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें मौके पर नियम विरुद्ध संचालित 340 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालान किए गए तथा 32 वाहनों को कार्यालय परिसर में निरुद्ध कर कार्यवाही की गई। तीन दिवसीय चेकिंग अभियान के अंतर्गत परिवहन कार्यालय टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र नेपाली फार्म, रायवाला थाना क्षेत्र, डोईवाला, भनियावाला क्षेत्र, ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र तथा ऋषिकेश भद्रकाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं अभियान के प्रथम एवं द्वितीय दिन संभागीय निरीक्षक

ऋषिकेश उप संभागीय परिवहन कार्यालय टीम द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय विशेष अभियान
ऋषिकेश उप संभागीय परिवहन कार्यालय टीम द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय विशेष अभियान

ऋषिकेश के साथ टीम द्वारा अन्य राज्यों से आने वाली बसों की फिटनेस, अल्टरेशन, ओवरलोडिंग, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र आदि की बारीकी से चेकिंग की गई। जिसमें नियम विरुद्ध संचालित 21 बसों के चालान किए गए वहीं 6 बसों को कार्यालय परिसर में निरुद्ध किया गया व 1 बस की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति कर कार्यवाही की गई। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों में सवारी ढोने, तथा रैपिडो एप से संचालित दुपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 दुपहिया वाहनों के चालान किए गए तथा 08 दुपहिया वाहनों को निजी वाहन के व्यावसायिक प्रयोग में संचालन पाए जाने पर कार्यालय परिसर में निरुद्ध किया गया। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि किसी भी तरह से यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन संचालित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आगे भी चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। चेकिंग अभियान के दौरान टीम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रश्मि पंत, संभागीय परिवहन निरीक्षक प्रदीप रौथान, परिवहन कर अधिकारी के के बिजलवान, एवं परिवहन निरीक्षक जेठू सिंह, परमेंद्र कोहली, मेहताब अली, तथा रमेश चंद पंत शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *