बहादराबाद पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 05 फरार वारंटी दबोचे
1
0
Read Time:3 Minute, 37 Second
बहादराबाद पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 05 फरार वारंटी दबोचे
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बच रहे थे आरोपी, पुलिस ने घरों से हिरासत में लेकर कोर्ट में किया पेश
बहादराबाद पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 05 फरार वारंटी दबोचे
हरिद्वार/बहादराबाद, 03 सितंबर 2026।
Nepal Giri ||Police Action News
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए 05 वारंटियों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के निर्देशन में पुलिस टीम ने 02 सितंबर 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी वारंटी न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस कार्रवाई के बाद सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिरासत में लिए गए वारंटी
सुरेश प्रजापति पुत्र धर्म सिंह प्रजापति, निवासी मूलदासपुर माजरा, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
प्रताप पुत्र जयवीर, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
तेलुराम पुत्र शोभाराम, निवासी ग्राम भौरी, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
राजेश पुत्र नेत्रराम, निवासी ग्राम भौरी, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
राजू पुत्र बाबूराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
इन पुलिसकर्मियों ने संभाली कार्रवाई की कमान
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उपनिरीक्षक अजय लाल, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।