Sun. Aug 30th, 2026
ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता काशीपुर आईटीआई कोतवाली पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तारऊधम सिंह नगर
1 0
Read Time:5 Minute, 24 Second

ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता काशीपुर आईटीआई कोतवाली पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार/

काशीपुर के चैती मेला क्षेत्र से चोरी हुई वाहन वाहन चोरी की घटनाओं का किया सफल अनावरण/

ऊधम सिंह नगर
ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर-

RAJESH PSRICHA// POLICE ACTION NEWS// U.S NAGAR

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अभियान के तहत आई टी आई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चोरी की गई 06 मोटर साइकिल बरामद की गई। जिसका पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर द्वारा खुलासा किया गया।

ऊधम सिंह नगर
ऊधम सिंह नगर

आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा विगत माह चैती मेला काशीपुर के दौरान मेला क्षेत्र से वाहन चोरी की सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर लगातार सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरुप दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर दी गई सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा वकीलोवाला रोड स्थित पीएम आवास योजना से करीब सौ मीटर की दूरी पर वाहन चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त निखिल गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र कुमार उम्र 19 वर्ष ढेला पुल प्रगति हॉस्पिटल के पीछे काशीपुर तथा पिंटू पुत्र हरकेश उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 को हिरासत में लिया गया। जबकि पुलिस टीम को देखते ही इनका एक साथी अभियुक्त अजय सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी सरवर खेड़ा थाना कुंडा ऊधम सिंह नगर मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 06 मोटर साइकिल बरामद की गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए थाना क्षेत्र में चोरी, नशा तस्करी, या किसी भी तरह से अवैध गतिविधियों एवं अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असमाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, व0उ0 निरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, उप निरीक्षक हरविंदर कुमार, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कां0 दीपक जोशी, कां0 धर्मेन्द्र भारती, कां0 सुरेन्द्र कम्बोज, कां0 रमेश बंगयाल शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %