Sat. Apr 18th, 2026
“ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 1 लाख से अधिक के चालान—बिना सत्यापन पर कसा शिकंजा”।advertisement
0 0
Read Time:4 Minute, 5 Second

“ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 1 लाख से अधिक के चालान—बिना सत्यापन पर कसा शिकंजा”।

नेपाल गिरी ||पुलिस एक्शन न्यूज़|| रानीपुर हरिद्वार ||उत्तराखंड

 

“ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 1 लाख से अधिक के चालान—बिना सत्यापन पर कसा शिकंजा”।
“ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस का सख्त एक्शन, 1 लाख से अधिक के चालान—बिना सत्यापन पर कसा शिकंजा”।

 

रानीपुर – हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार अब अपने असर दिखाने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसी है।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 की सुबह, रानीपुर पुलिस टीमों ने टिबडी कॉलोनी, ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर और सुमननगर क्षेत्र में एक साथ सघन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली वालों, कबाड़ियों और अन्य संदिग्ध लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान कुल 55 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के तहत कोर्ट चालान किए, जिनकी कुल धनराशि ₹1,00,000 रही। इसके अतिरिक्त ₹5000 का एक नगद चालान भी किया गया।
इतना ही नहीं, अभियान के दौरान 10 ऐसे बाहरी/संदिग्ध व्यक्ति भी पाए गए, जिन्होंने अपना सत्यापन नहीं कराया था। इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹2500 के चालान किए गए।
रानीपुर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में बिना सत्यापन के रहना या किसी को रखना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीमों ने मौके पर मौजूद सभी मकान मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अवश्य कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे अभियान का नेतृत्व व0उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), उ0नि0 देवेंद्र सिंह पाल और उ0नि0 मंदीप सिंह के साथ कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम द्वारा किया गया।
👉 हरिद्वार पुलिस का यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि आम जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी एक प्रभावी प्रयास है। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

 

advertisement

advertisement

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *