Sat. Apr 18th, 2026
उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता में हर्षोल्लास के मनाया गया हनुमान जयंती महोत्सव/उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता में हर्षोल्लास के मनाया गया हनुमान जयंती महोत्सव
1 0
Read Time:4 Minute, 9 Second

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता में हर्षोल्लास के मनाया गया हनुमान जयंती महोत्सव/

श्री हनुमान जी का चोला शृंगार कर भक्तों ने मधुर भजनों का किया गुणगान/

राजेश पसरीचा/ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता में हर्षोल्लास के मनाया गया  हनुमान जयंती महोत्सव
उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नानकमत्ता में हर्षोल्लास के मनाया गया हनुमान जयंती महोत्सव

ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता के प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर बाला जी दरबार में श्री हनुमान जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। जिसमें दिनांक 01.04.2026 को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो कि नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गुरुद्वारा मार्ग से सनातन धर्म मंदिर बाला जी दरबार तक पहुंची जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं आज दिनांक 02.04.2026 को सुबह श्री सनातन धर्म मंदिर बाला जी दरबार में भव्य बाला जी दरबार सजाया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी राधा बल्लभ पंतोला द्वारा हनुमान की प्रतिमा पर चोला श्रृंगार किया गया। वहीं स्थानीय भक्तों द्वारा मधुर भजनों का गुणगान किया गया। हनुमान जी के मधुर भजनों को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। भजन कार्यक्रम के उपरांत श्री राम आरती, श्री हनुमान आरती, की गई। आरती के बाद बाबा का भोग लगाया गया। भोग का प्रसाद उपस्थित भक्तजनों को वितरण किया गया

हनुमान जयंती महोत्सव
हनुमान जयंती महोत्सव

वहीं मंदिर के पुजारी राधा बल्लभ पंतोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 35 वर्षों से वह मंदिर की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के सौजन्य से श्री हनुमान जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है जो कि इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त कमेटी के पदाधिकरीगण अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं लगन के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी द्वारा भव्य शोभा यात्रा के साथ ही बाला जी दरबार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्री सनातन धर्म मंदिर बाला जी दरबार के पुजारी राधा बल्लभ पंतोला द्वारा बताया कि जो भी भक्त श्री हनुमान जयंती के दिन सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाला जी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी प्रार्थना करते हैं तो श्री बाला जी की कृपा आशीर्वाद से जल्द ही भक्तजनों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, पुजारी राधा बल्लभ पंतोला, एवं महिला मण्डल एवं सौरभ अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, अंकुर सिंघल, सक्षम गोयल, शोभित गोयल, सौरभ भारती, निशिकित भट्ट, नितिन अग्रवाल एवं सैकड़ों भक्तजन शामिल रहे।

रिपोर्टर
राजेश पसरीचा
ऊधम सिंह नगर

राजेश पसरीचा ऊधम सिंह नगर
राजेश पसरीचा
ऊधम सिंह नगर
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %