Sat. Apr 18th, 2026
उत्तराखंड में नहीं थम रही गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी आम आदमी के लिए बन रही फजीहतफाइल फोटो काल्पनिक फोटो
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

उत्तराखंड में नहीं थम रही गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी आम आदमी के लिए बन रही फजीहत/

होम डिलीवरी के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर धक्के खाने को मजबूर/

RAJESH PARISCHA/POLICE ACTION NEWS/UDHAM SINGH NAGAR/UTTARAKHAND

फाइल फोटो काल्पनिक फोटो
फाइल फोटो 

UDHAM SINGH NAGAR-उत्तराखंड में आ रही है गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कहीं न कहीं आम आदमी के लिए बड़ी दिक्कत पैदा हो रही है जहां मेहनत मजदूरी करने वाला आदमी अपने परिवार के लिए दिन भर पसीना बहाता है वहीं आज आम आदमी घर की रसोई में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर के इंतजाम करने के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन में लगने को मजबूर हो गया है। वहीं ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर में जिलाधिकारी द्वारा आम आदमी की परेशानी को लेकर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा सके लेकिन जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं वहीं रुद्रपुर काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में कड़ी मशक्क्त करनी पड़ रही है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे कहीं न कहीं गैस एजेंसी संचालक सरेआम निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं सवाल यह उठ रहे हैं कि जहां जिला प्रशासन द्वारा घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर आम जनता से अपील की जा रही है कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें क्यों देखने को मिल रही हैं। गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
जिला प्रशासन को जल्द ही आम जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों पर व्यवस्थाओं में सुधार करने हेतु निर्देशित करना चाहिए। जिससे आम जनता को किसी तरह से कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %