विघुत विभाग द्वारा विघुत बिल बकायेदारो व बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही से मंगलौर क्षेत्र में विद्युत चोरों में हड़कंप
1
0
Read Time:2 Minute, 30 Second
विघुत विभाग द्वारा विघुत बिल बकायेदारो व बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही से मंगलौर क्षेत्र में विद्युत चोरों में हड़कंप
विघुत विभाग द्वारा विघुत बिल बकायेदारो व बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही से मंगलौर क्षेत्र में विद्युत चोरों में हड़कंप
मंगलौर
विघुत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत प्राप्त विघुत चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे आज दिनांक 10.03.2026 को विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमे कस्बा मंगलौर के मौहल्ला सराय अजीज , दंगल मैदान मोहल्ला किला व मौहल्ला पठानपुरा मे विघुत चैकिग की गयी , जिसमे 18 विघुत चोरी पकडी गयी है तथा विघुत बिल बकायेदारो के 15 मीटर उतारे गये । विजिलेन्स टीम मे श्री अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर), श्री विकास कुमार (अवर अभियन्ता) ,श्री धंनजय सिह (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री विकास कुमार (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री रोबिन सिह मनोरिया (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री अनिता काला (अवर अभियन्ता विजिलेंस) , श्री सपना (अवर अभियन्ता विजिलेंस) ,श्री मारुत शाह (इंस्पेक्टर विजिलेंस) ,श्री संजीव त्यागी (सब इस्पेक्टर विजिलेंस) आदि शामिल रहे । विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य मे भी विघुत चोरी करने वालो के विरुद्व विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से सघन विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा।