कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार।
0
0
Read Time:3 Minute, 58 Second
कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार।
कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार।
रुड़की-बन्द घरों व निर्माणाधीन मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी का सामान व वाहन बरामद
हरिद्वार पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बंद घरों व निर्माणाधीन मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली रुड़की पर दिनांक 19 जनवरी 2026 को वादी सुनील सैनी पुत्र श्री बुद्धेश्वर, निवासी गंगोत्रीपुरम, शनिदेव मंदिर के निकट, रुड़की द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात्रि में उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो टाइल्स कटिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन तथा बिजली के तार चोरी कर लिए गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लिया गया और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की को घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को गठित पुलिस टीम ने सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी क्षेत्र से संयुक्त रूप से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
सैफ अली पुत्र इकरार, निवासी भारतनगर, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार
समीर पुत्र मतीन, निवासी भारतनगर, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार
बरामदगी
टाइल्स कटिंग मशीन – 02
ड्रिल मशीन – 01
तांबे के तार के गुच्छे – 02
बिना नंबर प्लेट काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
पुलिस टीम
उप निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह
हेड कांस्टेबल यूनुस बेग
कांस्टेबल राजेश देवरानी
कांस्टेबल गुलबहार
कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।