भूमाफियाओं द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्ज़ा। कब्जा मुक्त नहीं करा पाया प्रशासन, ग्राम वासियों को मिला रहा केवल आश्वासन।
जनता दरबार में पहुंचे पीतपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से कब्जा हटाने की लगाई गुहार।
गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्ज़ा।
बहादराबाद (हरिद्वार) – स्वास्थ्य केंद्र जैसी सार्वजनिक भूमि, जो जनता की सुविधा और चिकित्सा सेवा के लिए आरक्षित होती है, उस पर भी कब्ज़े की घटनाएँ सामने आ रही हैं। यह स्थिति न केवल कानून और व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।
गाँवों में स्वास्थ्य केंद्र लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल और आपातकालीन सेवाएँ प्रदान करने का केंद्र होता है। यदि भूमाफिया इस जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर लेते हैं, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर कर देता है और ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है।
इस तरह का कब्ज़ा प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। भूमाफियाओं का साहस तभी बढ़ता है जब उन पर कार्रवाई नहीं होती या स्थानीय स्तर पर उन्हें संरक्षण प्राप्त होता है।
news by//police action news
police action news// ऐसा ही एक मामला सामने आया है बहादराबाद ब्लॉक के पीतपुर गांव का आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को जनता दरबार में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि उनके ग्राम पीतपुर में 2 ग्राम वासियों ने स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। जिसके लिए वह लोग अपनी शिकायत को लेकर जिला अधिकारी महोदय के पास जनता दरबार में आए हैं इस उम्मीद में की स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से जल्द से जल्द अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटे। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है, जिसको मुक्त करने के लिए गांव के ही कुछ व्यक्ति लगातार प्रयास कर रहे हैं।
video-
लंबे समय से चल रहे प्रयास में अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त करने के प्रयास में गांव के व्यक्ति कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काट रहे हैं। वही अधिकारियों द्वारा अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, कई बार प्रयास किया गया है पर सफल नहीं हो पाए अधिकारी मौके पर भी पहुंचे मौका मुयना के लिए।
ग्राम वासियों का कहना है कि फिर एक बार से अधिकारियों ने 26 सितंबर 2025 का दिन रखा है कब्जा मुक्त कराने के लिए। शिकायत लेकर पहुंचे नथ्थू सिंह, तिलक राम, महेंद्र सिंह सचिन सन्नी आदि पहुंचे।
adv-

