Read Time:9 Minute, 55 Second
टेलर निकला हत्या का मास्टरमाइंड क्राइम पेट्रोल देख बनाया प्लान, मासूम की हत्या कर मांगी फिरौती।
- एसएसपी डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस
- 36 घंटे के भीतर होटल संचालक के बेटे के अपहरण की गुत्थी सुलझाई
- हत्या के बाद मृतक के परिजनों से पच्चीस लाख की मांगी गई थी फिरौती
- गठित पुलिस टीम ने मुख्य साजिशकर्ता सहित 02 आरोपी दबोचे
- 07 साल से किराएदार चल रहे टेलर ने साथी संग वारदात को दिया अंजाम
- आरोपियों ने क्राईम पैट्रोल देख सीखा था वारदात कर पुलिस से बचने का तरीका
- पैसे के लालच में गला घोंट की युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका
प्रसिद्ध टीवी शो क्राइम पेट्रोल को आप सभी देखते होंगे आजकल बड़ी वारदात इन्हीं सीरियलों को देखकर के हो रही है पर्दे पर दिखाई गई जुर्म की दुनिया जब हकीकत में होती है तो वह कितनी खौफनाक होती है आज हम वही आपको बताने जा रहे हैं “क्राईम पैट्रोल सीरियल का असर हकीकत में”
KALIYAR NEWS //POLICE ACTION NEWS
कलियर (हरिद्वार):- बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक नसीर द्वारा दिनांक 07-09-2025 को थाना कलियर पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 06 सितम्बर की देर रात उनके दामाद के मोबाईल पर उनके बेटे के मोबाईल फोन से अज्ञात अपहरणकर्ता ने कॉल की तथा बेटे अनवर की अपहरण की जानकारी देते हुए जान सलामती के लिए 25 लाख रूपये की फिरौती की मांग की। शिकायती पत्र के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 247/2025 धारा 140(2) BNS दर्ज कर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। इस मामले में हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने खुद सम्भाली मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी- अपहरण व फिरौती से जुड़े इस गंभीर मसले पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल तत्काल थाना कलियर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम का गठन करते हुए हर प्रगति से अवगत कराने व अपहर्ता को जल्द सकुशल बरामद करने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए।
VIDEO-
अपहरण की इस घटना से संबंधित सुराग जुटाने के लिए ग्राउंड जीरो पर कसरत करने के साथ ही डिजिटल एविडेंस जुटा रही पुलिस टीम ने प्रारंभिक सुरागों के आधार पर होटल संचालक नसीर के यहां पिछले 07 सालों से बतौर टेलर काम कर रहे किराएदार अमजद और इसके दोस्त फरमान उर्फ लालू से पूछताछ शुरु की तो सारे घटनाक्रम की हकीकत सामने आयी। दोनों संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों दोस्तों ने पैसे के लालच में आकर यू-ट्यूब में क्राईम पैट्रोल देखकर पहले अपहरण करने और पुलिस से बचने के तरीके सीखे और फिर मोटी रकम हाथ लगने की उम्मीद में करहोटल व्यवसायी के बेटे का अपहरण लिया।
दोनों ने अनवर (अपहृता) को दि0 06-09-2025 को शाम के वक्त अपनी दुकान पर बुलाकर पहले उसकी गला दबाकर उसकी हत्या की। लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर मोटर साईकिल पर आगे टंकी पर रख फरमान उसे ठिकाने लगाने अकेले निकल पड़ा। धनौरी रोड़ तक पहुंचने पर जब मोटर साईकिल का टायर पंचर हो गया तो फरमान के फोन पर मदद मांगने पर अमजद ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और फिर दोनों ने ई-रिक्शा की मदद से ले जाकर लाश को सुमन नगर के पास नहर में डाल दिया। लाश नहर में फेंकने के बाद कलियर लौटे दोनों आरोपित कलियर पहुंचे और कुछ देर मेला घुमने के बाद अमजद ने घर लौटते वक्त मृतक का मोबाईल से उसके जीजा को कॉल कर फिरौती की रकम देने को कहा और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद अगले दिन फिर अमजद ने मृतक के जीजा को अलग-अलग जगहों पर फिरौती की रकम देने के लिए बुलाया पर उसके न आने पर आरोपी मोबाइल फोन बन्द कर अपने घर लौट गया। इसी प्रकार उनके द्वारा दिनांक 06-09-2025 को अनवर (अपहृता) को अपनी दुकान पर दि0 06-09-2025 को समय लगभग 16:00 पर बुलाया था उसके कुछ देर बाद ही हम दोनो ने अपने टेलर की दुकान पर ही गला दबाकर हत्या कर दी थी उसके बाद दुकान में ही रखे प्लास्टिक के बोरे में अनवर के शव को डालकर मोटर साईकिल पर आगे टंकी पर दोनो से रखा और फरमान अकेला ही धनौरी रोड़ तक लेकर गया था पर मोटर साईकिल पंचर होने के बाद फरमान ने मुझे फोन कर बताया कि मोटर साईकिल में पंचर हो गया तो मैं 300 रूपये किराये पर ई-रिक्शा खुद चलाकर उसके पास पहुंचा और शव को ई-रिक्शा में डालकर सुमन नगर के पास नहर में डाल दिया था उसके बाद हम वापस कलियर मेले मे आ गये थे और कुछ देर बाद मेले में घुमने के बाद अमजद ने मृतक का मोबाईल जो हमारे पसा था उसमें उसके जीजा का नम्बर बताया और मैने फिर घर जाते बक्त रहमतपुर रोड़ से उसके जीजा जुबैर को फोन करके आपका लड़का हमारे पास है यदि उसे जिन्दा चाहते हो तो कल तक 25 लाख रूपये की व्यवस्था कर लेना । उसके बाद मैने मृतक को फोन को बन्द करके घर चला गया था उसके बाद अगले दिन फिर मैने लगभग 16:00 बजे रूड़की जाकर उसके जीजा को उसी नम्बर मृतक के फोन से फोन करके 25 लाख रूपये पंतांजली फ्लाईओवर पर रात को 21:00 बजे बुलाया फिर मैं कुछ देर पहले वहां पर रैकी करने गया तो मुझे उसका जीजा कहीं दिखाई नही दिया उसके बाद मैने दुबार मैसेज कर भगवानपुर फ्लाईओवर पर रात्री 22:30 बजे बुलाया वहां पर मैं नही गया और उसके बाद मैने फोन बन्द करके घर पर चला गया ।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना के खुलासा कर जानकारी दी और सीईओ रुड़की नरेंद्र पंत की अगुवाई में घटना का पर्दाफाश करने वाली कलियर पुलिस टीम थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार और उनकी टीम को शाबाशी दी।
पकड़े गए आरोपि 1- अमजद पुत्र सफीक नि0 मुकर्बपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 33 वर्ष। 2- फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन नि0 मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष। बरामदगी में 1- घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल 2- घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 3- मृतक का मोबाईल फोन 4- शव ले जाने के लिए इस्तेमाल बोरा पुलिस टीम- 1-श्री नरेन्द्र पंत पुलिस उपाधीक्षक रूडकी 2- एसओ रविन्द्र कुमार 3- व0उ0नि0 बबलू चौहान 4- उ0नि0 उमेश कुमार 5- अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान 6- अ0उ0नि0 राम अवतार 7- हे0कां0 सोनू कुमार 8- हे0कां0 जमशेद अली 9- हे0कां0 रविन्द्र बालियान 10- हे0कां0 संजय सिंह 11- का0 विक्रम सिंह 12- कां0 आबिद अली 13-का0 जितेन्द्र सिंह 14- का0 चालक नीरज राणा व SOG टीम- रूड़की
ADVERTISEMENT-
