लुमिनस ने अपने LAMP केंद्र के चौथे बैच का मेहवड कलां गांव में किया उदघाट्न।
2
0
Read Time:5 Minute, 46 Second
LAMP – Luminous Advanced Mentoring Program वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।
लुमिनस ने अपने LAMP केंद्र के चौथे बैच का मेहवड कलां गांव में किया उदघाट्न।
लुमिनस ने अपने LAMP केंद्र के चौथे बैच का मेहवड कलां गांव में किया उदघाट्न। लुमिनस का महिला सशक्तिकरण के लिए वार्षिकोत्सव प्रोग्राम। * एक शिक्षण संस्थान ऐसा भी, जो नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रेरणा स्रोत बन रहा है। * LAMP- नारी शिक्षित तो पूरा परिवार शिक्षित। * “सभी अपनी जिंदगी में एक अच्छे व्यक्ति को आइडियल जरूर माने और उसके जैसे बनने की पूरी कोशिश करनी चाहिए और यह सब हार्ड वर्क, डेडीकेशन, डिसिप्लिन और ईमानदारी से ही संभव हो सकता है “श्रीमती साक्षी चौहान ने छात्रा छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
रुड़की -विकास खण्ड रुड़की के ग्राम मेहवड कलां मे स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल मे बुधवार को LAMP सेंटर का चौथे बैच का उदघाट्न हर्षौल्लास से मनाया गयाl
video-
हैप्पी होराइजन ट्रस्ट के नाम से ल्यूमिनस के सहयोग से संचालित एक एन जी ओ है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा को बढ़ावा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद हरिद्वार श्री शेखर चंद्र सुयाल , विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बी 0 एस 0एम 0 इंटर कॉलेज रुड़की श्री वासुदेव पंत रहे।
मुख्य अतिथि के आगमन पर एच एच टी एवं ल्यूमिनस टीम से श्रीमती साक्षी चौहान, सीनियर मैनेजर मानव संसाधन विभाग ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुई, तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में हैप्पी होराइजन ट्रस्ट के सह संस्थापक और अध्यक्ष श्री क्षितिज आनंद ने एच एच टी LAMP प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया ओर गत तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक भाषण से हुई जिसमें उन्होंने बालिका शिक्षा हेतु मलाला यूसुफजई के संघर्ष को प्रेरणा स्रोत बताया और मोबाइल द्वारा साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के उपाय बताए
विशिष्ट अतिथि श्री वासुदेव पंत ने वर्तमान युग का सबसे बड़ा हथियार ज्ञान को बताया
थाना पिरान कलियर से ए 0एस0ओ0 साहब, महिला दारोगा श्रीमती विशाखा जी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत रही।
ल्यूमिनस कंपनी के हरिद्वार प्लांट हेड श्री शिव सहपाल ने “”नारी शिक्षित पूरा घर शिक्षित””नारे के साथ महिला शिक्षा पर बल दिया। ल्यूमिनस टीम मे श्री सौरभ शुक्ला, श्री अभिनव वर्मा, श्रीमती साक्षी चौहान ने भी छात्रा छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
फाइल फोटो
इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक,स्पीच, सामूहिक गान,नृत्य, मॉडल प्रदर्शनी को देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए
शिक्षिकाओं में श्रीमती कमलेश, श्रीमती अनीता,श्रीमती रीनू, श्रीमती इन्दिरा,श्रीमती नीलम,रचना चौहान,रजनी सैनी तथा शिक्षक श्री उत्तम गिरी,श्री संदीप कुमार,श्री गुलबहार,श्री मनीष,श्री फईम, सेंटर कॉर्डिनेटर श्री कुलदीप सैनी, पुलिस एक्शन न्यूज़ संपादक श्री नेपाल गिरी समेत सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे मंच का संचालन रश्मि मेडम तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विनय कुमार ने किया।