Sat. Apr 18th, 2026
कांग्रेस ने राव कामरान को बनाया आईटी का प्रदेश उपाध्यक्ष ।
1 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

 

फाइल फोटो- आईटी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

देहरादून- कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आईटी सेल का राव कामरान को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया। आपको बता दें प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। राव कामरान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से पार्टी की सेवा करते आ रहे है, जिसके फलस्वरुप उन्हें उत्तराखंड प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोंपी है। राव कामरान में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका खडके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व सीएम हरीश रावत और सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का आभार मानता हूं, जिसके चलते मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा और कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने की पुरजोर कोशिश करूंगा।

ब्यूरो रिपोर्ट (पुलिस एक्शन न्यूज़)- कय्युम बिस्मिल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %