Sat. Sep 5th, 2026
हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—
1 0
Read Time:8 Minute, 11 Second

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—

बिना लाइसेंस दूध सप्लाई पर दो को नोटिस

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—
हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—

हरिद्वार।

Nepal Giri|| Police Action News 

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता न हो, इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में की गई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—
हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—

विभागीय टीमों ने दूध सप्लाई वाहनों, होलसेल एजेंसियों, चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर, डेयरियों, निर्माण इकाइयों और होटलों का सघन निरीक्षण किया।

हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—
हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: दूध से लेकर डेयरी मिल्क तक छापेमारी, 10 नमूने जांच को भेजे—

उपायुक्त गढ़वाल श्री आर.एस. रावत के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री महिमानंद जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिलीप जैन की टीम ने जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास दूध सप्लाई करने वाले वाहनों की जांच की। इसके बाद सराय रोड स्थित विभिन्न होलसेल एजेंसियों का भी निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान खुले दूध के पांच खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। वहीं बिना फूड लाइसेंस के दूध सप्लाई करने वाले दो मिल्क सप्लायरों को नोटिस जारी किए गए।

कैडबरी डेयरी मिल्क की शिकायत पर तत्काल जांच

कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट से संबंधित शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए सराय रोड स्थित चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी का निरीक्षण किया। टीम ने एजेंसी के स्टोरेज चिलिंग चैंबर और सप्लाई वाहनों की बारीकी से जांच की। शिकायत से संबंधित चॉकलेट के बैच नंबर से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला गया।

जांच के दौरान विभाग ने यह भी पड़ताल की कि संबंधित बैच नंबर की चॉकलेट को डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बाजार में कहां-कहां सप्लाई किया गया है। एजेंसी को निर्देशित किया गया कि बाजार में सप्लाई एवं विक्रय किए गए संबंधित बैच नंबर के सभी चॉकलेट पैकेट कल शाम तक हटाए जाएं और इसकी अनुपालन रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही संबंधित बैच नंबर की चॉकलेट की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगा दी गई। विभाग ने तापमान नियंत्रित मिल्क चॉकलेट की सप्लाई एवं बिक्री के लिए तापमान नियंत्रित वाहन का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। मौके से कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के दो खाद्य नमूने भी प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए।

कनखल में डेयरियों और निर्माण इकाइयों की जांच

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश टम्टा ने कनखल क्षेत्र में स्थित डेयरियों एवं निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा मौके से पनीर का एक तथा मावा का एक, कुल दो नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए।

रुड़की में होटलों और डेयरियों पर भी निगरानी

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेन्द्र पाण्डेय ने रुड़की शहर में स्थित होटलों एवं डेयरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर का एक नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए लिया गया। वहीं होटलों में इस्तेमाल किए जा रहे एनालॉग पनीर को लेकर भी व्यापक निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य निर्माण में केवल पैक्ड पनीर का ही प्रयोग किया जाए। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण और उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एक दिन में 10 खाद्य नमूने, रिपोर्ट पर रहेगी नजर

पूरे अभियान के दौरान जनपद हरिद्वार में कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। इनमें दूध, डेयरी मिल्क चॉकलेट, पनीर और मावा समेत विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई केवल नमूने लेने तक सीमित नहीं रही, बल्कि बिना लाइसेंस कारोबार, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, संदिग्ध बैच की बाजार से वापसी और होटलों में गुणवत्तापूर्ण पनीर के इस्तेमाल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी सख्ती दिखाई गई।

खाद्य टीम की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में की गई यह कार्रवाई विभाग की सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही को दर्शाती है। खास तौर पर उपभोक्ता की शिकायत पर चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचकर संबंधित बैच की सप्लाई की पड़ताल करना और बाजार से उसे हटाने के निर्देश देना सराहनीय कदम है।

खाद्य सुरक्षा टीम की तत्परता से साफ संदेश है कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों पर विभाग की नजर है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *