Sat. Sep 5th, 2026
लक्सर में तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचालक्सर में तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
1 0
Read Time:2 Minute, 23 Second
  • लक्सर में तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

लक्सर में तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
लक्सर में तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार।

Nepal Giri|| Police Action News 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अक्षय पुत्र बालकराम (19 वर्ष), निवासी मुटकाबाद, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस टीम की सतर्कता के चलते उसे वारदात से पहले ही दबोच लिया गया।

मामले में कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 887/24, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीम पाण्डेय, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान तथा कांस्टेबल बंगाल शामिल रहे।

संदेश साफ है—लक्सर में अपराध की नीयत से घूमने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *